नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा कार्यशाला आयोजित

शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय व महिला-बाल संरक्षण के प्रावधानों पर विशेष जोर
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत नये आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 — से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नये आपराधिक कानूनों की प्रमुख विशेषताओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। उन्होंने विशेष रूप से ‘शून्य एफआईआर (Zero FIR)’, ई-एफआईआर (E-FIR), समयबद्ध न्याय, महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधान, नये अपराधों के निर्धारण, तथा प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान के उपयोग से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षणरत आरक्षियों एवं अधिकारियों के मध्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, नुक्कड़ नाटक एवं पहेली प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को नए कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विद्यालयों में भी नये आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को संबंधित कानूनों की जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *