सरदार पटेल का जन्मदिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया

चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान में धूमधाम से मना जन्मदिन
KAUSHAMBI NEWS: सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान, कोइलहा, कौशांबी में “राष्ट्रीय एकता दिवस” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य प्रो. डा.  विनोद कुमार ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और संस्थान के निदेशक प्रोफेसर एस एन सिंह ने छात्रों को सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्तव्य पारायणता और उनके दृढ़ निश्चय को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए कहा। संस्थान के उप प्राचार्य प्रो. प्रभात कुमार तिवारी व  प्रो.  सी. के.  दास  ने अपने विचार रखे। संचालन डॉ. नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में शिवप्रकाश सिंह, प्रो. शिल्पाकांत द्विवेदी, प्रो. बी. एस. पाल, प्रो. शिल्पकान्त द्विवेदी, डॉ. सुधीर कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. के के सिंह, डॉ. अल्का गुप्ता, डॉ.के के सिंह, डॉ. दिव्यानी सोनी, डॉ. विनय कुमार मिश्रा, डॉ. ज्ञानबाबू केशरी और संस्थान के समस्त छात्र छात्राएं और शिक्षकों सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *