राष्ट्रीय एकता दिवस पर वैज्ञानिकों ने सरदार पटेल के योगदान को किया याद

KAUSHAMBI NEWS: कृषि विज्ञान केंद्र कौशांबी परिसर मे मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस उक्त अवसर पर केंद्र के वैज्ञानिको एवं अधिकारियो,कर्मचारियो ने एकता,अखंडता और सुरक्षा की शपथ ली।वैज्ञानिक डा.मनोज कुमार सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियो को शपथ दिलाई एवं बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस इसलिए मनाया जाता है कि यह दिन देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और पहले गृह मंत्री माननीय सरदार वल्लभभाई पटेल “लौह पुरुष”को समर्पित है,सरदार पटेल जी ने आजादी के बाद देश के एकीकरण में जो योगदान दिया,वह अद्वितीय और प्रेरणादायक है।उनके दृढ़ निश्चय, समझदारी और नेतृत्व क्षमता के कारण ही आज भारत एक अखंड राष्ट्र के रूप में खड़ा है।उक्त अवसर पर केंद्र की डा.मीनाक्षी सक्सेना,डा.जितेन्द्र प्रताप सिंह,डा आशीष कुमार,शेषनाथ यादव,विनयधर शुक्ला और प्रदीप कुमार सहित अन्य कर्मचारी एवं कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *