Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSAMBI NEWS: पईसा थाना क्षेत्र के अफजलपुर वारी गांव की नूर सबा बानो पुत्री स्व अजमत उल्ला ने पईसा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पहले मकनपुर वारी गांव के मो जिशान पुत्र महफूजुल हसन के साथ हुई थी । नूर शबा बानो का आरोप है कि शादी के बाद उसके ससुराली जन दहेज से संतुष्ट नहीं थे जिसको लेकर आएदिन मारपीट कर उत्पीड़न करने लगे , और अतिरिक्त दहेज में चार पहिया गाड़ी व तीन लाख नकदी की मांग करने लगे । दहेज की मांग न पूरी होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिए । पीड़िता के मुताबिक उसके पति का मंझनपुर की एक युवती से अवैध संबंध है जिससे उसका पति शादी करना चाहता है । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर पईसा पुलिस ने पति मो जिशान, सास रेशमा, नंद अलकमा बानो, कुलसुम बानो, ससुर महफूजुल हसन, देवर मो आबाद व मो सादाब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।