Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने कंतित शक्ति केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार निषाद के घर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देश के पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150वे जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्चन कर नमन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश के आज़ादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।इसके साथ कई रियासतों का विलय कर राष्ट्र का एकीकरण करने में भी अमुल्य योगदान दिया था.उनके योगदान को देशवासी कभी भी भुल नही सकते है।देश उनकी जयंती को एकता दिवस के रूप में मना रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश मे सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर देश को एकता का संदेश दिया है।प्रदेश में योगी सरकार द्वारा भी विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय एकता के संदेश के लिए रन फॉर यूनिटी,प्रभात फेरी,रंगोली आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।पूर्व की सरकारों में सरदार पटेल की जयंती को इस तरह से नहीं मनाया जाता था।जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है,तब से लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर पंचमलाल यादव,कृष्ण कुमार, संजय दुबे,गिरिजा,नरेंद्र कौशल,राजकुमार,धर्मेंद्र गुप्ता,मंगल, धीरज,गोवर्धन, छोटेलाल,दशरथ, लखेंदर,धर्मेंद्र,राहुल निषाद, ओमप्रकाश मौर्या, रवि टंडन, रविशंकर पटेल, सूरज सोनकर,जयहिंद, पिंटू,असगर, चित्रकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।