सरदार पटेल की जयंती पर दिलाया एकता का संकल्प

MIRZAPUR NEWS: विंध्याचल में आयोजित रन फॉर यूनिटी रैली में तहसीलदार डॉ. विशाल कुमार शर्मा, थाना प्रभारी विंध्याचल वेद प्रकाश पांडे, अष्टभुजा चौकी इंचार्ज सुनील मिश्रा, धाम चौकी प्रभारी अजय मिश्रा, एसआई संतोष उपाध्याय और हेड कांस्टेबल घनश्याम पांडे सहित थाने की पूरी टीम ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘एकता ही शक्ति है’ का संदेश देते हुए लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भावना को मजबूत करना था। अधिकारियों ने युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि रन फॉर यूनिटी रैली के माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश देना चाहिए। रन फॉर यूनिटी रैली के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और सामाजिक सद्भावना की भावना को बढ़ावा देना है। इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है और वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही, लोगों को एकता और अखंडता के महत्व के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *