कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को पक्की सराय इंदिरा गांधी पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और आचार्य नरेन्द्र देव की जयंती भी मनाई गई। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। उन्होंने कहा कि परमाणु शक्ति और बांग्लादेश की मुक्ति उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। जिला पंचायत सदस्य और एमएलसी चुनाव के मीरजापुर के कोऑर्डिनेटर शिव शंकर चौबे और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने भी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। छोटे खान ने कहा कि इंदिरा गांधी का सपना था भारत से गरीबी हटाओ और भारत में विकास का नारा दिया था, जो आज भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी हमेशा कहती थीं कि मेरे खून की हर बूंद इस देश के विकास के लिए है। उनका त्याग, साहस और अदम्य राष्ट्रभक्ति हमेशा हम सभी को राष्ट्रसेवा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर अंकुर श्रीवास्तव आजाद, डॉक्टर दिनेश चौधरी, राजेंद्र विश्वकर्मा, विजय दुबे, पहाड़ी, संदीप तिवारी, डिंपू यादव, कपिल कुमार सोनकर, सिराज अहमद, विजय कुमार,पिटर कुमार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *