Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शुक्रवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन रक्त केंद्र मंडलीय चिकित्सालय में श्री साई परिवार सेवा संगठन द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शुभम गुप्ता के नेतृत्व में अभिषेक सिंह और अनुराग कसेरा ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। डॉक्टर विनोद कन्नौजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस शिविर में कुल 15 लोगों ने रक्तदान के लिए अपना नाम दर्ज कराया, जिसमें से 9 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं में मनीष सोनकर, विजेंद्र अग्रहरी, आकाश चक्रवर्ती, शिवम कुमार, संदीप कुमार, सौरभ मिश्र, विशाल, गौरव कुमार और महेंद्र कुमार शामिल थे। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लड बैंक टीम में काउंसलर माला सिंह, एलटी अमित पटेल और प्रवेश राजभर ने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर लायन क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय, सिंपल साद, शालिनी पांडेय और रीना श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।