इन्दिरा गांधी व सरदार पटेल ने देशहित की रक्षा के लिए बाहरी ताकतों की नहीं की परवाह:प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रीय एकता पर दिया जोर
PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि हमारी राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की सामूहिक संकल्प शक्ति से दुनिया के हर क्षेत्र में भारत अजेय है। शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर लालगंज चौक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि उन्नीस सौ इकहत्तर में इंदिरा गांधी ने देश के सशक्त नेतृत्व का परिचय देते हुए अमेरिका को राष्ट्रीय हितों को लेकर दो टूक जबाब दिया था। वहीं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश के गृहमंत्री रहते लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने गांधी व नेहरू के नेतृत्व में राष्ट्रीय अखण्डता का अप्रतिम योगदान दिया। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश के मौजूदा राजनैतिक नेतृत्व को आज अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर दृढ़ता के क्षेत्र में इंदिरा गांधी व सरदार पटेल के साहसिक फैसलो से सीख लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि इस समय मोदी सरकार की विदेश नीति में जबरदस्त खामी आयी है। उन्होने कहा कि अमेरिका ने पहले आपरेशन सिंदूर में लडाई रूकवाने का श्रेय लिया। फिर उसने एच-1 वीजा और अब टंªप ने वहां वर्क परमिट के नियम में बदलाव कर बड़ी संख्या में रह रहे लाखों आप्रवासी तथा अमेरिका में जन्मे भारतीयों की नौकरी को भी खतरे मे डाल दिया है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी मोदी सरकार की नाकाम नीतियों के कारण डॉलर के मुकाबले रूपया रोज गिर रहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने लोगों को संबोधित करते हुए मुम्बई में स्टूडियो मे सत्रह बच्चों को संवेदनशील क्षेत्र में बंधक बनाए जाने की घटना को भी महाराष्ट्र सरकार की कानून व्यवस्था को लचर करार दिया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लौहपुरूष सरदार पटेल को सशक्त राष्ट्र निर्माता के रूप में आधुनिक भारत का महान स्वप्नदृष्टा कहा। इसके पहले पुष्पांजलि कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने स्वयं तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से शहीद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व संयोजन ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इसके बाद राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सांगीपुर के परानीपुर पटेल नगर स्थित जगन्नाथ पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण मंे शत प्रतिशत साक्षरता की महत्वता पर जोर दिया। यहां उन्होने विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से शिक्षण कक्ष के लिए दो लाख रूपये की विधायक निधि से सौगात का भी ऐलान किया। प्रारम्भ मंे प्रबन्धक फूलचंद्र पटेल ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने किया। इस मौके पर डा0 ओमप्रकाश जायसवाल, आशीष यादव, उदयशंकर दुबे, अनिल त्रिपाठी महेश, जिपंस अरविंद सिंह, पवन शुक्ला, विकास मिश्र, विनय जायसवाल, मो0 आसिफ रजा, जियाउल, दारा सिंह, आशीष कौशल, शेरू खां, शैलेन्द्र मिश्र, शारदाबक्श सिंह, चंदन पाण्डेय, रवि सिंह, मुरलीधर तिवारी, धीरेन्द्रमणि शुक्ला, धर्मराज गौतम, मो0 मोकीम, महानंद पाण्डेय, राजकुमार मिश्र, कुलभूषण शुक्ल, आईपी मिश्र, छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, संतोष पाण्डेय, दीपक मिश्र, अनूप पाण्डेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *