राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिलाया गया शपथ,राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे वल्लभ भाई पटेल

PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय एकता के प्रतीक एवं भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। मान्धाता विकासखंड के विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली गई। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस पर कई विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्राथमिक विद्यालय पितईपुर में भी प्रधानाध्यापक फिरोज उद्दीन ने बच्चों को शपथ दिलाई।मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का शपथ दिलाया। शिक्षक फरहीम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। शिक्षक परहीम ने अपने वक्तव्य में कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है उन्होंने छोटे-छोटे रियासत को विलय करने का निश्चय किया और दृश्य संकल्प होकर एकीकरण भी किया। इसीलिए उन्हें राष्ट्रवाद का मसीहा भी कहा जाता है। राष्ट्रीय एकीकरण और अखंडता दिवस उनके त्याग और बलिदान को याद दिलाता है। लौह महिला, प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर शिक्षक फरहीम, पितामह यादव,कौशल प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह,शिखा श्रीवास्तव, रोशन,नीतू वर्मा आदि उपस्थित रहे। भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *