अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले के पांच आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम हुआ घोषित

PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता तथा उसके परिवार के सदस्यो पर जानलेवा हमले को लेकर सांगीपुर पुलिस ने आरोपियो पर शिकंजा कसा है। एसपी के फरमान पर घटना में शामिल पांच आरोपियो पर पुलिस ने दस दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। सांगीपुर थाना के बवरिहा गांव में बाइस अक्टूबर की देर शाम विपक्षियों ने गांव के अधिवक्ता रूद्र प्रताप पाण्डेय व अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय तथा अधिवक्ता बालकृष्ण एवं भानु प्रताप पाण्डेय पर जानलेवा हमला बोल दिया था। पुलिस ने घटना को लेकर गांव के कमल नारायण पाण्डेय, प्रधान प्रतिनिधि देवदत्त शुक्ला, आदित्य पाण्डेय उर्फ सनी, सौरभदत्त शुक्ल तथा विपिन कुमार शुक्ला व सच्चिदानंद पाण्डेय तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं मंे केस दर्ज किया है। पुलिस ने घटना में शामिल कमल नारायण पाण्डेय को जेल भेज दिया। वहीं अन्य आरोपी फरार बताये जाते है। एसपी के निर्देश पर सांगीपुर पुलिस ने प्रधान प्रतिनिधि समेत फरार पांचों आरोपियों के खिलाफ दस-दस हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। सांगीपुर एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास तेजी से जारी है। उन्होने आरोपियों पर ईनाम घोषित किये जाने की पुष्टि भी की है। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भी आक्रोश है और आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकील विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं। हालांकि सांगीपुर पुलिस घटना के डेढ़ सप्ताह बाद भी अभी इन पांचों आरोपियों को हिरासत में लेने में फिसडडी साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *