भारत की आन बान शान थे भारत रत्न सरदार पटेल:राजमणि कोल

विधायक आवास एवं फते बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक
PRAYAGRAJ NEWS : लौह पुरुष भारत रत्न, राष्ट्र निर्माता, सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की आन बान शान थे जिनकी बदौलत ही 563 रियासतों का एकीकरण हुआ और आज खंड-खंड भारत अपने अखंड स्वरूप को प्रदान किया है। यह देन सिर्फ और सिर्फ सरदार वल्लभभाई पटेल की है। उन्होंने देश का एकीकरण करते हुए 563 रियासतों को मिलाकर खंड-खंड भारत को अखंड भारत का निर्माण किया था। अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। यह बातें कोरांव विधायक राजमणि कोल ने अपने खुद के आवास एवं फते बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित सरदार पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। विधायक राजमणि कोल ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र हित के लिए समर्पित कर दिया। वे मानव नहीं महामानव थे। खुद के फोड़े को लोहे की राड से दाग कर देश के स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में अपनी तथा उनका पूरा परिवार आहुति दे डाली। जिसकी बदौलत आज हम आजाद भारत के अखंड स्वरूप में रह रहे हैं। यह गौरव की बात है, उससे भी बढ़कर गौरव की बात यह है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है कि आज अखंड भारत के नाम से भारतवर्ष को पुकारा जा रहा है। इसी तरह जयंती समारोह कार्यक्रम को भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के मंत्री भोला सिंह, मंडल अध्यक्ष बबुआन द्विवेदी, संजय सिंह पटेल, जमुना प्रसाद मिश्र समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कर सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *