Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शुक्रवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन एथलीटो ने ट्रैक पर दिखाए दमखम बालिकाओं में पोल वॉल्टर प्रेछा पटेल ने पोलवाल्ट के साथ बेहतरीन करतब दिखाते हुए पहले स्थान के साथ गोल्ड मेडल तो उनके ठीक पीछे नैंसी ने प्रयागराज कि शान बढ़ाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया और बालकों की ऊंची कूद में अंडर 17 आयु वर्ग में अमित कुमार यादव ने प्रथम स्थान के साथ गोल्ड प्राप्त किया उम्दा प्रदर्शन करने वाले एथलीटो को संयुक्त शिक्षा निदेशर्क आ एन विश्वकर्मा ने मेडल प्रदान किया और उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दिया उनके साथ सह जिला विद्यालय निरीक्षक जितेन प्रताप सिंह अजय कुमार गिरी मौजूद रहे. प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल सचिव ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा, अजय सिंह यादव डॉ अनूप श्रीवास्तव मुकेश सिंह अरविंद गौतम राकेश श्रीवास्तव विमलेश पाल मोहम्मद अकील अब्बास वशिष्ठ मुनि धर्मेंद्र कुमार राठौर अली अहमद प्रसून सिंह बुलंद प्रताप राय वीरेंद्र कुशवाहा अरुण पांडे बृजेश कुमार राकेश सोनू सुरेश सिंह शैलेंद्र साहू दिनेश यादव राजपाल आनंद सोनकर हसबीन अहमद अश्विनी यादव हरिशचंद पटेल हरिलाल इत्यादि सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान अंडर-19 बालक वर्ग के भाला फेक में अनीश यादव गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ करण मेरठ अवनीश कुमार प्रयागराज तथा हाई जंप स्पर्धा में हरदीप सहारनपुर रामानंद सिंह अयोध्या प्रियांशु मुरादाबाद और 3000 मी दौड़ में अभिषेक मेरठ विकास कुमार वाराणसी शिवकुमार गुप्ता अंडर 17 बालक वर्ग 3000 मी दौड़ में मोहम्मद आमिर बरेली आदित्य यादव वाराणसी शुभम वाराणसी रहे। इसके साथ ही भला फेक स्पर्धा में अनु यादव गोरखपुर शिवम आगरा सुमित कुमार वाराणसी रहे। चक्का फेक स्पर्धा में देव कुमार मुरादाबाद आदित्य सिंह बरेली मोहम्मद हमजा अलीगढ़ गोला फेक स्पर्धा में काश यादव आजमगढ़ प्रसिद्ध नाथ गोरखपुर आर्यन राणा स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई रहे। हाई जंप में अमित कुमार यादव प्रयागराज ऋषभ सिंह वाराणसी दिव्यांशु अयोध्या 1500 मी दौड़ में मोहम्मद समीर खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ विनय कुमार विंध्याचल हिमांशु मेरठ क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर 14 बालक वर्ग गोला फेक स्पर्धा में अरशद खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ विवेक यादव वाराणसी देवांश मुरादाबाद और लंबी कूद में अरशद खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ साहिल पटेल प्रयागराज मोहम्मद अर्श मुरादाबाद एवं ऊंची कूद में अभिराम स्पोर्ट्स कॉलेज सफाई मोहम्मद अर्श मुरादाबाद देवेश प्रताप सिंह प्रयागराज अंडर-19 बालिका वर्ग में ट्रिपल जंप निधि आजमगढ़ नैंसी प्रयागराज निशा बरेली अंशिका यादव मिर्जापुर 3000 मी प्रतिज्ञा पन्ना गोरखपुर मनीष राय वाराणसी गार्गी सहारनपुर गोला फेक दीपाली मेरठ अंकित यादव अयोध्या प्रीति कुमारी वाराणसी 1500 मी मनीष राय वाराणसी सुष्मिता यादव अयोध्या और गार्गी सहारनपुर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग’ के पोल वॉल्ट स्पर्धा में प्रेछा पटेल प्रयागराज नैंसी प्रयागराज स्नेहा सिंह मिर्जापुर 3000 मी0 में आरती यादव वाराणसी चांदनी वाराणसी निधि रानी सहारनपुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेक में हिमिका सिद्धू मुरादाबाद दिव्या कुमारी अलीगढ़ कीर्ति चैधरी मेरठ वाराणसी तथा चक फेक स्पर्धा में अमाया शर्मा आशी सैनी काजल सिंह रहे। जबकि 1500 मी0 में चांदनी वाराणसी निधि रानी सहारनपुर रीना आगरा रहे। अंडर 14 बालिका के गोला फेक स्पर्धा में सुषमा यादव प्रयागराज जया यादव गोरखपुर विधि शुक्ला लखनऊ और ऊंची कूद में नैंसी कानपुर रिकी आगरा क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।