Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रन फॉर यूनिटी में इंस्पेक्टर महेश चंद व ईओ दिनेश शुक्ला साथ ही स्टॉफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी दर्ज की
LAKHIMPUR KHERI NEWS: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर कस्बे में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया कोतवाल महेश चंद ने कोतवाली परिसर में कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई उसके बाद थाने से मुख्य चौराहे पहुंचे सुबह 8 से 10 बजे के बीच दौड़ का आयोजन हुआ जिसमें कस्बे के जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज गुप्ता अध्यापकों सहित बच्चों में खासा उत्साह दिखा इसी दौरान मुख्य चौराहे से एब्लॉन पब्लिक स्कूल से होते हुए पुनः मुख्य चौराहे पर वापस आए जबकि कोतवाल महेश चंद्र ने बच्चों को सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बिस्किट व पानी की बोतल का वितरण किया सुरक्षा और सुविधा का ध्यान विशेष ध्यान रखा गया साफ सफाई के उद्देश्य से नगर पंचायत कर्मचारी भी रहे इस अवसर पर दौड़ की अवधि 45 मिनट व दूरी करीब एक से डेढ़ किलोमीटर रही मार्ग का चिन्हांकन कर दिशा संकेतक का प्रयोग किया गया कार्यक्रम स्थल के आसपास मेडिकल टीम व एंबुलेंस भी मुस्तैद रही प्रतिभागियों के लिए पीने का पानी व नाश्ता मौजूद रहा दौड़ के मार्ग पर यातायात व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी भी तैनात रहे इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक आदित्य यादव उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह दीवान लवकुश यादव हरिकेश राय सिपाही माधव यादव अनिल कुमार प्रशांत अंकित सहित अन्य विभागों के भी कर्मचारी मौजूद रहे।