Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

क्षेत्रीय गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर के पत्र पर डीसीएम ग्रुप अजबापुर की पहल
LAKHIMPUR KHERI NEWS: क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए एक खुशी की बात यह है कि जल्द ही क्षेत्र के अलियापुर तिराहा से बाबे के पब्लिक इंटर कालेज के पास से संपर्क मांग की शासन से स्वीकृति होने के बाद शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क बनाई जाएगी। क्षेत्रीय गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर के द्वारा इस सड़क को लेकर बराबर चीनी मिल अधिकारियों से प्रयास किए जा रहे हैं।हाल ही में जिलाधिकारी खीरी के निर्देशन पर सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर ने गन्ना किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही क्षेत्रीय चीनी मिल डीसीएम अजबापुर के द्वारा भी इस सड़क की पैरवी की जा रही है। सब कुछ सही रहा तो जल्द ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा शीघ्र ही 1400 मीटर सड़क का निर्माण शुरू होगा। इस बाबत उत्तर प्रदेश शासन के सचिव अभिषेक गंगवार ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोग निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को कार्यवाही हेतु पत्राचार कर जल्द ही इस सड़क को स्वीकृत कराये जाने का निर्देश दिया है। इस सड़क के निर्माण हो जाने से क्षेत्र के तमाम गन्ना किसानों के साथ-साथ एक दर्जन किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा और हाईवे पर हो रही दुर्घटनाओं से निजात मिल सकेगी। क्षेत्र की जनता ने इस पहल के लिए गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर व डीसीएम अजवापुर को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है। इस बाबत डीसीएस ग्रुप के निदेशक सीईओ रोशन लाल टामक ने बताया यह सड़क हमारे प्रमुख आगे एजेंडे में है,जल्द ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा इस सड़क का निर्माण शुरू होगा।इस सड़क के निर्माण को लेकर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरुजी,क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह समेत कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू के द्वारा भी पत्राचार किया गया है।