रन फॉर यूनिटी व पदयात्रा का सफल आयोजन लौहपुरुष सरदार पटेल को नमन

LAKHIMPUR KHERI NEWS: लौहपुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” एवं पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र पांडेय के दिशा-निर्देशन में तथा श्रीपाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उत्तम मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों, छात्र-छात्राओं एवं क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग चार किलोमीटर लंबी यह दौड़-पदयात्रा क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *