टी०पी० आर० एस० एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में मनाया गया

LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील मोहम्मही के प्रसिद्ध विद्यालय टी०पी० आर० एस० एजुकेशनल इंस्टीट्यूट मोहम्मदी  में 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को एकता दिवस के रूप में बड़े ही जोश और एकता के संदेश के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे पर भाषण, कविता, प्रस्तुत कीं। कक्षा12 विज्ञान वर्ग की छात्रा भाव्या ने एकता और अखण्डता की सपथ दिलवाई । स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “एकता ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है, और हर विद्यार्थी को इसे बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालय में देशभक्ति और एकता का माहौल छा गया। विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ  किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *