रानी लक्ष्मी बाई इण्टर कॉलेज शहाबुद्दीनपुर अजान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया गया।

LAKHIMPUR KHERI NEWS: रानी लक्ष्मी बाई इण्टर कॉलेज, में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक संजय वर्मा, प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा, इंचार्ज शशिधर पांडे , प्रहलाद पटेल, सत्येंद्र ,भूपेंद्र, प्रशांत,श्याम, सुशील,अवनीश,दिनेश,दीपा, प्रगति, प्रसून ,शिवांगी, स्नेहा,  लवली,अंकुल,अंकुल,कृष्णकांत, विपिन ,शैंकी,शिक्षकगण, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं  छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।सभी उपस्थितों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली, जिसका संचालन ससुराल पांडे ने किया ने किया। शपथ के दौरान सभी ने एक स्वर में कहा: “हम भारत के नागरिक, भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने तथा इसे समृद्धिशाली राष्ट्र बनाने के लिए कटिबद्ध हैं।”भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पोस्टर/बैनर सहित रन फॉर यूनिटी शपथ के पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।  संविधान निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका पर कार्य गोष्ठी मुख्य सभागार में “संविधान निर्माण में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की भूमिका” विषय पर कार्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता कांग्रेस सांसद श्री राकेश राठौर ने कहा:
“सरदार पटेल न केवल भारत के एकीकरण के नायक थे, बल्कि संविधान सभा की प्रारूप समिति के माध्यम से उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के बिना आज का अखंड भारत संभव नहीं था।” जिलाध्यक्ष श्री प्रहलाद पटेल ने कहा: “आज का युवा सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे। , एकता और संविधान सम्मान ही सच्ची श्रद्धांजलि है।”छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं ‘लौह पुरुष की लौह इच्छाशक्ति’ नामक लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में सरदार पटेल द्वारा हैदराबाद, जूनागढ़ एवं कश्मीर के विलय की घटनाओं को जीवंत रूप दिया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।प्रबंधक संजय वर्मा ने कहा: “यह आयोजन हमारे विद्यालय की परंपरा का हिस्सा बनेगा।”प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने बताया: “आगामी वर्ष हम आसपास के 5 विद्यालयों को जोड़कर ‘एकता रक्तदान महोत्सव’ आयोजित करेंगे।” मुख्य अतिथि को साल व स्मृति चिह्न तथा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *