Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट से एमएलके पीजी तक आयोजित रन फोर यूनिटी को मुख्य अतिथि मा० एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल , जिलाध्यक्ष रवि मिश्र , डीएम विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दुष्यन्त चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा देशभक्ति नारे के साथ एमएलके पीजी कॉलेज तक एकता मार्च निकाला गया। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। एमएलके पीजी कॉलेज में मुख्य अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान, विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष रवि मिश्र , डीएम विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बलरामपुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष दुष्यन्त चौधरी द्वारा लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा मुख्य अतिथि एमएलसी महोदय द्वारा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान रन फोर यूनिटी में बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन चरित्र एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अंग्रेजों की भारत को विभाजित करने की नीति को विफल करते हुए 565 रियासतों का भारत संघ में विलय कराया और अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। एमएलसी चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रन फॉर यूनिटी जैसी पहल के माध्यम से सरदार पटेल जी के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का कार्य किया है, सरदार पटेल जी के अद्वितीय योगदान को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना कर उन्हें युगों-युगों तक स्मरणीय बना दिया है। यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा न केवल सरदार पटेल जी के अदम्य साहस और दूरदृष्टि का प्रतीक है, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का भी प्रतीक बन चुकी है।bइस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अदम्य साहस , अद्वितीय नेतृत्व तथा दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाते हुए 565 रियासतों का देश में विलय कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रन फॉर यूनिटी जैसी पहल के माध्यम से सरदार पटेल जी के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना कर उनके योगदान को युगों-युगों तक स्मरणीय बना दिया। इस दौरान डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों एवं विचारों पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने दृढ़इच्छाशक्ति एवं अद्वितीय नेतृत्व क्षमता के बल पर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म जयंती पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम विपिन कुमार जैन द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।