राष्ट्रीय एकता दिवस पर जौनपुर पुलिस ने ली एकता और अखंडता की शपथ

JAUNPUR NEWS: पुलिस कार्यालय जौनपुर में पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुंभ के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है, विशेषकर पुलिस बल का दायित्व इससे और भी अधिक है। उन्होंने सभी कर्मियों से संवेदनशीलता, अनुशासन और पेशेवर ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। शपथ ग्रहण समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आतिश कुमार सिंह, सीओ नगर श्री गोल्डी गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे. सभी ने राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा और अखंडता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *