Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ/MANDA NEWS: राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर क्षेत्र के नगर पंचायत भारतगंज चौंकी से लेकर स्थानीय बाजारों में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ कर शुभारंभ किया और प्रतिभागियों के साथ दौड़ में शामिल हुए। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता और अखंडता का अद्वितीय उदाहरण है। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में पुलिस टीम के सभी सदस्य उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देश की एकता, अखंडता और समरसता के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। मौके पर पुलिस कर्मी सहित क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।