विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

SONBHADRA NEWS: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई घोरावल द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आशीष त्रिपाठी को सौंपा गया। तहसील अध्यक्ष गोपेंद्र पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 9 वर्षों से लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम परिवर्तन करने, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगति, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगति, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन, स्टेशनरी भत्ता 100 से बढ़ाकर 1000 रूपये करने, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता वाहन भत्ता/मोटर सायकिल भत्ता अनुमन्य करने, विशेष वेतन भत्ता 100 रूपये से बढ़ा कर 2500 रूपये प्रतिमाह करने आदि मूल मांगे सैकड़ों पत्राचार एवं परिषद व शासन स्तर पर विभागीय सहमति के बावजूद यथावत बनी हुई है। 3000 लेखपाल अपने परिवार से 500 से 1000 किमी दूर भय एवं तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। शासनादेश 23 अगस्त 2018 के अनुसार अंतरमंडलीय स्थानांतरण हेतु आनलाईन आवेदन परिषद ने मंगा लिए है, किंतु स्थानांतरण सूची आज तक जारी नहीं की गयी, जबकि अन्य विभागों के हजारों कर्मचारियों के स्थानांतरण हो चुके है। राजस्व – निरीक्षक पदों पर पदोन्नति हेतु चयन वर्ष 2025-26 की डीपीसी अभी तक नहीं हो सकी है।मुख्य सचिव के समक्ष दिनांक 05.04.2024 को समस्त बिन्दुओं पर पृथक पृथक पत्र दिये गये थे। परिषद एवं शासन स्तर पर भी नियमित पत्राचार किया जा रहा है। इसके बावजूद वर्षों बाद भी लेखपाल संवर्ग की समस्याओं का समाधान न किये जाने से लेखपाल संवर्ग में आक्रोश है। उनकी मांगों पर अब तक कार्यवाही न होने के कारण उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ 15 नवम्बर 2025 से आंदोलन पर जाने के लिए बाध्य है। इस मौके पर जिलामंत्री अमित शुक्ल, रविकांत, एसपी गुप्ता, रंजीत, योगेंद्र सिंह, सरदार भगत सिंह ,रवि मौर्य, उपेंद्रनारायन गिरी, रामाश्रय, अशोक शर्मा ,अजय सिंह, राकेश सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *