Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को पुलिस लाइन स्थित माँ विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र बर्मा द्वारा यातायात माह नवंबर 2025 का शुभारंभ किया गया।सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात् दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यातायात जागरूकता के सम्बन्ध में स्कूली छात्र/छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स, रिक्रूट आरक्षीगण को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।यातायात सम्बन्धी नियमों के पालन करने के प्रति जागरूक कर नियमों को पालन करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें, यह भी बताया गया की यातायात नियमों का पालन करके ही वाहन दुर्घटनाओ में कमी लायी जा सकती हैं। जनजागरण को प्रभावी बनाये जाने हेतु यातायात जागरूकता चेतना रथ व डेल्ही पब्लिक सेकेण्डरी, कमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल व संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, रिक्रूट आरक्षियों द्वारा यातायात जागरूकता रैली को पुलिस लाइन मीरजापुर से जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर पीएसी बैण्ड पार्टी सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ रवाना किया गया। यातायात माह नवम्बर-2025 के दौरान जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों में यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबन्ध लेखन एवं अन्य आयोजनों के माध्यम से जागरूक किया जायेगा, इसके अतिरिक्त यातायात जागरूकता चेतना रथ द्वारा जनपद में भम्रण कर आमजन को यातायात के नियमों को पालन करने के लिए जागरूक किया जायेगा। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व आपरेशन, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर व सदर, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात प्रभारी सहित ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, स्कूली छात्र/छात्राएं, शिक्षकगण एवं पुलिस अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहें ।