Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
PRATAPGARH NEWS: जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील रानीगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। रानीगंज तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 188 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 12 शिकायते इस प्रकृति की पायी गयी जिनका डीएम ने मौके पर निस्तारण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल प्राप्त 188 शिकायतों में से 96 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 39, विकास विभाग से 14, समाज कल्याण से 01 एवं 38 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता मुन्नी देवी निवासी ग्राम चघईपुर ने शिकायत किया कि प्रार्थिनी की आबादी में गांव के इकरार ने जबरन गुण्डई के बल पर कब्जा कर लिये है और उत्पीड़न कर रहे है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने एसओ देल्हूपुर को निर्देशित किया है कि प्रकरण की जांच कर शिकायत का निस्तारण करायें। शिकायतकर्ता शकीला बेगम निवासी ग्राम पाली ने शिकायत किया कि ग्राम बैरमपुर की गाटा संख्या 555 में 1.296 हेक्टेयर में से 0.051 हेक्टेयर की सहखातेदार है, भूमि में अपने हिस्से में बाउण्ड्रीवाल बनाकर काबिज चली आ रही है, बाउण्ड्रीवाल को द्वितीय पक्ष नसीमउद्दीन व सलीमउद्दीन द्वारा जेसीबीसे प्रार्थिनी की बाउण्ड्री वाल को तोड़कर कब्जा करना चाह रहे है, इस प्रकरण पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रानीगंज को निर्देशित किया कि संयुक्त टीम बनाकर प्रकरण की जांच कराकर शिकायत का निस्तारण करायें। इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान में प्राप्त अन्य शिकायतों के सम्बन्ध डीएम ने उपजिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों हस्तगत करते हुये निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंदों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाये, साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए। कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये, इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने उप जिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है की जमीन संबंधी मामलों को तत्काल निस्तारण कराएं। शिकायकतकर्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कदापि न बरती जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने समस्त थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान में पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय-सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने पुलिस अधिकारियों/थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि जो भी शिकायकर्ता अपनी शिकायत लेकर आयें उनकी शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुने, प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और प्रत्येक दशा में पीड़ित को न्याय मिले। इस दौरान उपजिलाधिकारी रानीगंज विमल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद, जिला विकास अधिकारी के0एन0 पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, तहसीलदार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।