Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: (अभय कुमार त्रिपाठी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंधोरा में कुछ व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर आंगनबाड़ी केंद्र सिंधोरा के खुले बरामदे में बैठकर जुआ खेल रहे हैं।उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। आंगनबाड़ी केंद्र सिंधोरा के बरामदे में जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 52 ताश के पत्ते और 1840 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए व्यक्ति रामबली बिना पुत्र प्रभु बिंद, उम्र करीब 45 वर्ष,अवधेश सोनकर पुत्र शंकर सोनकर, उम्र करीब 32 वर्ष,संजय बिंद पुत्र सुगन बिंद, उम्र करीब 32 वर्ष, चुलबुल बिंद पुत्र बब्बे बिंद, उम्र करीब 31 वर्ष,चंदन बिंद पुत्र कदम बिंद, उम्र करीब 38 वर्ष हैं। सभी आरोपी सिंधोरा थाना पड़री मीरजापुर के निवासी हैं। उनके विरुद्ध 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली उ० नि० विजय शंकर यादव, हे० का० अखिलेश सिंह, हे० का० रणविजय कुशवाहा शामिल थे।