पैगामे इंसानियत फाउंडेशन की ओर से गरीब लड़की की शादी में की गई मदद

FATEHPUR NEWS: जनपद फतेहपुर के थाना खखरेरू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पौली में पैगामे इंसानियत फाउंडेशन की ओर से इंसानियत की मिसाल पेश की गई। फाउंडेशन की टीम ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग के रूप में बीस हज़ार रुपये की मदद की है। बताया गया कि पैगामे इंसानियत फाउंडेशन का गठन दो वर्ष पूर्व गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से किया गया था। तभी से यह संस्था लगातार मानवता की सेवा में लगी हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को उलमाओं की देखरेख में यह सहायता राशि प्रदान की गई, जिसमें लगभग 30 सदस्यों ने हिस्सा लेकर गरीब परिवार की मदद की। फाउंडेशन की ओर से अपील की गई है कि समाज के अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ें ताकि जरूरतमंदों की सहायता का दायरा और बढ़ाया जा सके। वहीं गांव के लोगों ने इस कार्य की जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। इस मौके पर फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना रिजवान, प्रबंधक मौलाना सज्जाद चिश्ती, उपाध्यक्ष हाफिज शमीम, उप प्रबंधक हाफिज रिजवान, कोषाध्यक्ष हाफिज आसिफ, समाजसेवी मौलाना गुफरान, मौलाना फारूक, मोहम्मद तालिब सहित अन्य उलमाए किराम मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *