Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

तांबेश्वर चौराहे से एनसीसी छात्रों की रैली को दिखाई गई हरी झंडी
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाए जाने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. अवनीश त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने तांबेश्वर/नदी चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और एनसीसी छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय, निरीक्षक संभागीय परिवहन अधिकारी फतेहपुर, समाजसेवी सुशील उमराव, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, समाजसेवी अशोक तपस्वी, और पूजा ट्रांसपोर्ट के दिनेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।