नए आपराधिक कानूनों पर छात्रों को दी गई जानकारी

फतेहपुर पुलिस द्वारा ठा. युगराज सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा ठा. युगराज सिंह डिग्री कॉलेज में एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक अभियोजन एवं वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी फतेहपुर द्वारा छात्रों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस 2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस 2023) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए 2023) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। छात्रों को विशेष रूप से शून्य एफआईआर (जीरो एफआईआर), ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय व्यवस्था, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, नए अपराधों से जुड़े नियम, फोरेंसिक तकनीक के उपयोग और पीड़ित-केंद्रित प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्रों के बीच क्विज प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, चित्रकला, निबंध, और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *