सपा कार्यालय में मासिक बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा

स्नातक मतदाता बनाए जाने, फॉर्म जमा करने एवं बूथ लेवल एजेंट प्रगति की हुई समीक्षा
FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने की। बैठक में स्नातक मतदाता बनाए जाने, फॉर्म जमा करने एवं बूथ लेवल एजेंट (बी एल ए) की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति, संगठन विस्तार और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी, यदि वे कार्य पूरा नहीं कर रहे हैं तो उनकी रिपोर्ट नेतृत्व को भेजी जाएगी। साथ ही नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं और 5 नवम्बर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में हाल ही में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सोनू कोरी, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष सलमान अहमद तथा पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट जगदीश सिंह उर्फ ज़ालिम सिंह का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया। बैठक का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार ने किया। इस दौरान सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, डा. अमित पाल, सोनू कोरी, नरेश कोरी, राम गुलाम जाटव, प्रमोद यादव, कालका प्रसाद कोरी, जय कारण यादव, अनिल यादव, डी.के. विनय तिवारी, रोहित निषाद, अश्विनी यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *