Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

डायट फतेहपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कर्ष कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग रहा प्रथम, प्राचार्या ने किया सम्मानित
FATEHPUR NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फतेहपुर में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कर्ष कंपोजिट विद्यालय घूरी बुजुर्ग हसवा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
डायट की प्राचार्या आरती गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के सभी ब्लॉकों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की गणितीय प्रतिभा को निखारना और उनमें तार्किक सोच विकसित करना था। परिणाम में उत्कर्ष कन्या विद्यालय हसवा प्रथम, काजल कन्या विद्यालय बुधरौलपुर धाता द्वितीय, अभय कुमार यूपीएस खुर्रमाद खजुहा तृतीय, प्रिया कन्या विद्यालय मौहार मलवा चतुर्थ और प्रेमशंकर कन्या विद्यालय शहबाजपुर खजुहा पंचम स्थान पर रहे। कुल 138 चयनित विद्यार्थियों में से 130 ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साथ ही टीएलएम गणित प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ, जिसमें ढकौली भिटौरा के ज्ञानेंद्र कुमार ने प्रथम, पखरौली बहुआ के हिमांशु सिंह ने द्वितीय और केशवरायपुर धाता के सतीश कुमार सिंह व रस्तोगीगंज नगर क्षेत्र की शुभांगी पांडेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। मूल्यांकनकर्ता के रूप में आशीष प्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र पटेल, अजय मिश्रा और ज्ञानेंद्र उमराव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कौशल कुमार अंकुर और सूर्य नारायण ने सहयोग किया। अंत में डायट प्राचार्या आरती गुप्ता ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें गणित को जीवन से जोड़कर पढ़ने व प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति गंभीरता से तैयारी करने की प्रेरणा दी।