हसवा कस्बे में देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर जलाए गए 1100 सौ दीपक

FATEHPUR NEWS: जिले के हसवा  कस्बे में   हर वर्ष की तरह इस वर्ष की देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर श्री स्वामी चंद दास जी महाराज की कुटी और कुटी के बगल के रामलीला मैदान में 1100 दीपक जलाए गए । और रामलीला मैदान के मंच में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया । जिसमें सैकड़ों भक्तों दीपदान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। शनिवार को देर शाम को  श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कछवाह, उपाध्यक्ष उदय भान सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह गोले, कोषाध्यक्ष आशीष साहू सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों की अगुवाई में दोपहर बाद से ही कुटी परिसर के दुर्गा मंदिर, राम दरबार, कृष्ण दरबार, भगवान शंकर के मंदिर, हनुमान मंदिर सहित पूरे कुटी परिसर में दीपक रखने का काम शुरू कर दिया गया इसके बाद सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने कुटी परिसर के बगल के रामलीला मैदान के भगवान गणेश मंदिर, भगवान शंकर मंदिर, दुर्गामंदिर, भगवान विष्णु मंदिर और हनुमान मंदिर सहित रामलीला मंच में भी एक-एक करके दीपक रखें और जैसे ही सूर्यास्त हुआ एक साथ सभी दीपों को जला दिया गया। दीपक के जलने के साथ में चारों ओर का नजारा बहुत ही सुंदर प्रतीत हो रहा था ।  दीपक जलाने के साथ ही रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा रामलीला के मंच में सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। पदाधिकारी ,सदस्यों तथा अन्य भक्तों ने एक-एक करके सुंदरकांड पाठ का पाठन किया गया और समाप्ति के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित करने के साथ ही भगवान के जयकारे भी लगाएं इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, पुष्पेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, सहित सभी पदाधिकारी सभी सदस्य और सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *