विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाध्यापक ने किया सम्मानित

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में शनिवार को ब्लाक स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने  विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि कसिया में हुई दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में उनके यहां के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिसमें छात्रा आशीष ने गोला फेंक में प्रथम , 600 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान , चक्का फेंक द्वितीय स्थान, छात्रा जानवी देवी ने लंबीकूद में तृतीय स्थान, मोनी देवी गोला फेंक में द्वितीय स्थान, आदित्य कुमार ने ऊंची कूद में द्वितीय स्थान, विद्यालय की कबड्डी टीम ने द्वितीय स्थान, योग प्रतियोगिता में कोमल त्रिपाठी, खुशी अग्रहरि, मोनिया देवी, बिट्टी देवी, प्राची मिश्रा, गुड़िया देवी की द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। सभी बच्चों अंदर उत्साह व हर्ष का माहौल है। इसके बाद सभी बच्चे जनपद स्तर की होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *