Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: प्रयागराज में चल रही 69 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंडर 14 में प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व कर रही कौशांबी की सुषमा देवी ने गोला फेक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसके बाद अब वह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। सुषमा देवी जनपद के सिराथू की कादीपुर की रहने वाली है। छात्रा की प्रारंभिक शिक्षा उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर सिराथू से प्रारंभ हुई।छात्रा का रुझान खेलों की तरफ शुरू से दिखा। जिस पर उच्च प्राथमिक विद्यालय कादीपुर के ब्लाक व्यायाम शिक्षक मन मोहन सिंह चौहान जी व जिला व्यायाम शिक्षक राजीव सिंह ने छात्रा खेल की ओर अग्रसर करने का काम शुरू किया। उनके सानिध्य में वो लगातार 3 वर्षो तक जनपद और मण्डल स्तर पर गोला फेक में स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में सुषमा कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी में अध्ययनरत है । विद्यालय के प्रधनाचार्या नीलम, शारीरिक शिक्षा संगीता सिंह ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।