Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए सरकार परिषदीय स्कूलों में वीरगाथा प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। जिसके लिए वर्तमान सत्र में वीरगाथा 5 का आयोजन 8 सितंबर से 31 सितंबर तक बच्चों के बीच प्रस्तावित किया है। इस प्रतियोगिता में छात्र देश के लिए बहादुरी और पराक्रम से अपनी वीरता से देश को बचाने और आगे ले जाने वालों की कहानियां, पोस्टर, निबंध आदि करते है जिसे स्कूल के शिक्षक पोर्टल पर अपलोड करते हैं। शनिवार को इसी को लेकर कड़ा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में छात्रों की पांच टीमें बनाकर एक एक शिक्षक के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को पोस्टर के माध्यम से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, सुब्रमण्यम भारती, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, एपीजे अब्दुल कलाम, सुभाष चन्द्र बोस व भीमराव आंबेडकर के पराक्रम, शौर्य, वीरता का चित्र बनाते हुए उनके संबंध में अपने शब्दों में देशभक्ति के जज्बे को लेकर निबंध लिखा गया। प्रतियोगिता के लिए जिन तीन टीमों में छात्रों को बांटा गया उसमें राम प्रसाद के मार्गदर्शन में छात्रा प्रतिज्ञा का आशिकी की पहली टीम, शिक्षिका शशि देवी के मार्गदर्शन में छात्रा मोनम, प्रिया वर्मा व पूजा पाल की दूसरी टीम व शिक्षिका सुनीता भास्कर के मार्गदर्शन में छात्र आदित्य कुमार व सुभाष की तीसरी टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के उपरांत सभी के पोस्टर व कहानी को पोर्टल पर अपलोड किया गया। जिस पर चयन के उपरांत बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। शिक्षक अजय कुमार साहू ने बताया कि वीरगाथा परियोजना की स्थापना वर्ष 2021 के वीरता पुरस्कार पोर्टल के अंतर्गत की गई थी, जिसका उद्देश्य वीरता पुरस्कार, विजेताओं की बहादुरी के कार्यों और इन बहादुर दिलों की जीवन कहानियों का विवरण छात्रों के बीच प्रसारित करना है जिससे उनके अंदर देशभक्ति की भावना को बढ़ाया जा सके और इनके अंदर नागरिक चेतना के मूल्यों को विकसित किया जा सके। इसी उद्देश्य को लेकर आज विद्यालय में वीरगाथा 5 के अंतर्गत बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।