Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: 70वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट) द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों से संवाद स्थापित किया गया।सैनिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बल के कार्मिकों को संगठनात्मक प्राथमिकताओं, नीतिगत निर्देशों एवं उच्च मुख्यालय से प्राप्त नवीनतम आदेशों से अवगत कराना तथा उनके बीच समन्वय और पारस्परिक संवाद को सुदृढ़ करना रहा।सम्मेलन के दौरान मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी, 70वीं वाहिनी एसएसबी लखीमपुर खीरी ने कार्मिकों को व्यावसायिक दक्षता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बल के मिशन “सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व” के मूलमंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।इस अवसर पर उन्होंने बल की वर्तमान चुनौतियों एवं संचालनात्मक आवश्यकताओं पर भी चर्चा की तथा सभी को राष्ट्रसेवा में पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण की भावना से कार्य करने का संदेश दिया।सम्मेलन के दौरान कार्मिकों से उनकी व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक समस्याओं के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए गए। कई कार्मिकों ने अपने अनुभव साझा किए, जिन पर द्वितीय कमान अधिकारी ने सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के उपरांत, मुकेश कुमार गौतम, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा उच्च मुख्यालय से प्राप्त 70वीं वाहिनी एसएसबी के 04 कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक एवं पुलिस आंतरिक सेवा पदक से सम्मानित किया गया।