Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: युवा शक्ति का उत्सव गोला खेल महोत्सव की थीम के साथ एक नवम्बर शनिवार को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश तिवारी, अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के सानिध्य में खेल ध्वज फहराकर शुभारंभ किया गया। गोला खेल महोत्सव के प्रथम दिन मैराथन दौड़ से पूर्व भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर की गयीं। कल उनकी 150वीं जयंती थी। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी प्रतीक्षा त्रिपाठी ने उपस्थित खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि,” हमें मानसिक शक्ति के साथ शारीरिक शक्ति का विकास करने में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी रमेश तिवारी ने कहा,” खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाते हैं।नगर पालिका अध्यक्ष जी का अच्छा और सराहनीय प्रयास है कि जिससे गोला की प्रतिभाओं को अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा,” गोला खेल महोत्सव से नगर की प्रतिभाओं को एक नई पहचान मिलेगी और मैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए पूरा प्रयास करुंगा। रन फॉर यूनिटी मैराथन दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी प्रतिक्षा त्रिपाठी, विशिष्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी अतिथि रमेश तिवारी एवं पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू द्वारा हरी झण्डी दिखाकर स्व० राजेन्द्र गिरि स्टेडियम से रवाना किया।सभी प्रतिभागियों ने स्टेडियम से अशोक चौराहा, मोहमदी रोड पुरानी बाईपास से विकास चौराहा होते हुए अशोक चौराहा, अलीगंज रोड मण्डी समिति से भूतनाथ रोड से लखीमपुर रोड़ से रतन द्वार होते हुए स्टेडियम गेट पर दौड़ समाप्त की। मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान आरिफ, द्वतीय प्रदीप पाल,तृतीय अजीत ने प्राप्त किया।इस अवसर पर गोला खेल महोत्सव संयोजक श्याम मूर्ति शुक्ला,सहित सैकड़ों नगरवासी मौजूद रहे।