Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो:अंडर-19 बालिका बास्केटबाल मुकाबला जीतने वाले एनवीएन की टीम।
PRAYAGRAJ NEWS: शकुन विद्या निकेतन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल देवरख नैनी में शनिवार से शुरू हुई कलरव फेस्ट में शकुन विद्या निकेतन (एसवीएन) ने बास्केटबाल के मुकाबले में दोहरी जीत दर्ज की। एनवीएन की टीम अंडर-14 बालक व अंडर-19 बालिका वर्ग में अपने-अपने मुकाबले जीते। अंडर-14 बास्केटबाल बालक वर्ग में एसवीएन ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को 4-1 से एसवीएन ‘ए’ ने गुरुकुल मोंटेसरी स्कूल को 8-2 से और एसवीएन ‘बी’ ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को 20-9 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में पतंजलि ऋषिकुल ने जगत तारण स्कूल को 32-27 से और महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर ने सेंट जॉन कोएड नैनी को 17-00 से हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने एवीएन ‘ए’ को 120 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग में एवीएन ने संस्कार इंटरनेशनल स्कूल को 18-8 और पतंजलि ऋषिकुल ने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर को 18-3 से हराया। वालीबाल एल के बालक वर्ग अंडर-17 में रश्मोर इंटरनेशनल स्कूल ने सेंट जॉन्स कोएड नैनी को, डी स्पोर्ट्स स्कूल ने महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर को, केंद्रीय विद्यालय नैनी ने रश्मोर इंटरनेशनल स्कूल को और देव स्पोर्ट्स स्कूल ने शकुन विद्या निकेतन को हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नैनी ने सेंट जॉन्स कोएड स्कूल नैनी को और शकुन विद्या निकेतन ने केंद्रीय विद्यालय छेवकी को हराया। कलरव में इंटर स्कूल बास्केटबाल, वालीबाल सहित रोल प्ले, ग्रुप एजुकेशन, पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद, सुर संस्कृति आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं। इससे पूर्व कलरव की खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला वालीबाल संघ के महासचिव आरपी शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। एनवीएन की प्रधानाचार्या शकुंतला मिश्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। धन्यवाद ज्ञापन उप प्रधानाचार्या आकांक्षा मिश्रा ने किया।