Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी शाखा जनपद जालौन स्थान उरई द्वारा जिले में भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें पूर्ण रूप से वर्वाद हो गई हैं। जिसमें प्रमुख रूप से धान,जलवायु, मटर,मंसूर,लाही, चना आदि फसलों की भारी क्षति हुई है।
उपरोक्त संबंध में भाकपा द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र देते हुए जिलाधिकारी को आग्रह करती है कि जिले में किसानों की नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाया जाये। वारिस से पीड़ित गांव ग्राम पंचायत ऐंधा,विनौरा पुर,चिल्ली,सिकरी,सैदनगर आदि पंचायतों में किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। किसान खेतों में दुबारा फसल बो पाने की स्थिति में नहीं है। भाकपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से पुन: मांग की है कि किसानों को शीघ्र ही फसलों के नुक़सान का मुआवजा दिया जाए। इस अवसर पर सर्व श्री का.विनय पाठक,का.गोपाल जी मिश्रा,का.देवेश चौरसिया,भानु प्रताप ऐंधा,वीर सिंह यादव ऐंधा,अंजन सिंह, नंदकिशोर, अजय कुमार श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद, प्रेमचंद, महेन्द्र, छेदीलाल, सूरज पाल, शशिकांत,अवधकिशोर, लल्लू कुशवाहा आदि सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं शामिल रहे।