Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JALAUN NEWS: कालपी तहसील के अन्तर्गत कदौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत अकबरपुर की अस्थाई गौशाला में आधा दर्जन से अधिक शव पड़े मिले है। जिन्हें कुत्ते और कौए नोचते देख ग्रामीणों में रोष और आक्रोश फैल गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गौवंशो के पड़े शव और उनको नोचते खाते कुत्ते उनकी इस तरह की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रामशंकर और सचिव मुजाहिर खां पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।चारा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं, सफाई और सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह नाकाफी है। बल्कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में व्यवस्था दिखाने में माहिर, जमीन पर हालात बदतर है। स्थानीय लोगों ने इसे जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने की कोशिश बताया।अकबरपुर गौशाला में सरकारी योजनाओं की अनदेखी कर लापरवाही का खुलासा हो और ग्रामीणों ने तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की कोताही के कारण गौवंश और ग्रामीण दोनों प्रभावित। स्थानीय सामाजिक संगठन और पशु प्रेमी भी मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।जिलाधिकारी जालौन से अनुरोध कि दोषियों को जिम्मेदारी तक सीमित न रखें, कड़ी सजा हो।भविष्य में ऐसी लापरवाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की चेतावनी अकबरपुर गौशाला की दयनीय स्थिति ने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया।