Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ NEWS: इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता बनाये जाने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं व छात्रों में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर आज बालसन चैराहे पर अजीत यादव का पार्टी के पदाधिकारियों ने माला पहनकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। सपा के प्रदेश सचिव संतलाल वर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक जुझारू , सामाजिक न्याय पसन्द , प्रतियोगी छात्रों के हक अधिकार की आवाज बुलन्द करने वाले जमीनी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है । अजीत यादव जब से विश्वविद्यालय के अध्यक्ष बने थे तब से शोषितों , वंचितों ,असहायों ,नौजवानों ,वेराजगरों ,किसानों की आवाज को बड़े बेबाकी के साथ मंचो पर उठाते रहे हैं । सपा प्रदेश सचिव संतलाल वर्मा ने कहा कि छात्र संघ की कोख से निकले संघर्षों की तपिश में तपे अजीत यादव आंदोलन की वह उपज है जो कभी आदर्शों व सिद्धांत से समझौता नहीं किये । उसूलों पर चलनेवाले अजीत यादव कभी अपने समाजवादी पथ से विचलित नहीं हुए । इनका राजनैतिक संघर्षों का लम्बा कार्यकाल रहा है । छात्रों के हित में आंदोलन करते हुए कई बार जेल भी जाना पड़ा । इस अवसर पर प्रदेश सचिव संतलाल वर्मा प्रदेश सचिव छात्र सभा आशुतोष यादव गुड्डू पूर्व जिला सचिव समाजवादी पार्टी संजू यादव ,बंटी सिंह ,धर्मेंद्र यादव ,एनपी सिंह ,राजेश यादव, दिनेश यादव, अशोक सिंह, जय सिंह यादव, आर एन यादव , आशीष पाल, सचिन श्रीवास्तव , पिंटू यादव सहित बडी संख्या में लोग शामिल रहे।