जागरूकता ही बचाव का है उपाय: विनय सिंह

साइबर अपराध,मिशन शक्ति- 5,
भारतीय न्याय संहिता पर किया गया जागरूक
PRAYAGRAJ NEWS: एयरपोर्ट एसओ विनय कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने छात्र, छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में आज पं रामचन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, झलवा, प्रयागराज के सभागार में जागरूक किया। एसओ विनय कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता ही बचाव का उपाय है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जितना ही एलर्ट (सावधान) रहेगा वह साइबर अपराध और दुर्घटना से सदैव उतना ही सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम के तहत मिशन शक्ति 5.0 पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उप-निरीक्षक ब्रम्हेश कुमार मिश्र ने छात्रों को बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने पर पुलिस किसी को परेशान नहीं करती है। उन्होंने आपातकालीन सहायता के लिए प्रमुख सरकारी हेल्पलाइन नंबर जैसे- 112 (पुलिस सेवा), 108 (एंबुलेंस), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) आदि के उपयोग की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पं रामचन्द्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, झलवा के प्रधानाचार्य डॉ. रामचन्द्र तिवारी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *