Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विधायक ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया
PRAYAGRAJ NEWS: बारा तहसील क्षेत्र में घूरमी मोड से चंद्र गांव तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है करीब 10 साल पहले जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई यह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और झाड़ियां से घिरी हुई है जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यह सड़क चंद्र गांव के साथ-साथ लोहागरा ललई और पिपराव जैसे कई गांवों को बारा तहसील से जोड़ती है ग्रामीण शिवकुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण इन गांवों के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित होता है सड़क के किनारे झाड़ियां उगी है और बीच में गहरा गड्ढे बन गया है ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत के लिए कई बार बारा एसडीएम से शिकायत की है एसडीएम बारा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है और इसे उच्च अधिकारियों को भेज दिया है उन्होंने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।