गांव में अलग तरीके से विकास करने को मिली सीख: अनुज मिश्रा

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)  ग्राम पंचायत धवाई के ग्राम प्रधान अनुज कुमार मिश्रा ने बताया कि गांव के विकास की आवश्यकता ने दिल्ली तक का सफर तय करा दिया। माडल यूथ ग्राम सभा की परिकल्पना को साकार करने के लिए दिल्ली के डा० अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने और सीखने का मौका मिला। कार्यशाला से लौटने पर प्रधान अनुज कुमार मिश्रा ने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि पंचायती राज , शिक्षा व जन जातीय मामलों के मंत्रालय के सहयोग से माडल ग्राम सभा की परिकल्पना के लिए 30 अक्टूबर को कार्यशाला आयोजित की गई थी। दिल्ली से लौटे प्रधान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन का कायाकल्प कराने के साथ अन्य विकास कार्य भी कराया है। गांव में किस तरह के विकास की जरूरत है , उसकी जानकारी कार्यशाला में भारत सरकार नई दिल्ली में आयोजित कार्यशाला में दी गई। अनुज मिश्रा ने बताया कि पंचायती राज मंत्री सतपाल बघेल के संबोधन से काफी जानकारी मिली। मंत्री ने प्रधानों से गांव के विकास में नाली व खड़ंजा निर्माण तक ही सीमित न रहने की सलाह दी। इससे इतर गांव में विकास कार्य करें। बच्चों व अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिल सके , तभी देश के विकास का सपना साकार होगा। ग्राम प्रधान ने बताया कि अब गांव में विकास कार्य का खाका उसी हिसाब से तैयार कराने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *