Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला के दृष्टिगत भारत भारी मेला डुमरियागंज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। मेले में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। वहीं, यातायात को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि झूला संचालन केवल एनओसी प्राप्त होने के बाद ही किया जाए तथा मेले परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को हर समय दुरुस्त रखा जाए।