Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सांसद ने तत्काल 50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की
SIDHARTHNAGAR NEWS: राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर भरौली पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सैकड़ों भेड़ों को रौंद दिये जाने की अत्यंत दुखद घटना की जानकारी मिलते ही सांसद जगदम्बिका पाल देर रात लगभग 2 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पाल-गडरिया परिवार से मिलकर सांत्वना दी और तत्काल 50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह हादसा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गहरा आघात है। दुःख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस कठिन समय में सभी को शक्ति प्रदान करें। इस दौरान एसडीएम विवेकानन्द मिश्रा, थानाध्यक्ष ढेबरूआ, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान, ध्रुव चतुर्वेदी, राकेश यादव, इंतजार खान,अनिल अग्रहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।