खाटू श्याम की पालकी निशान यात्रा ने नगर में किया भ्रमण

JHANSI NEWS: खाटू श्याम निशान यात्रा परिवार के द्वारा छठवा वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत बाबा श्याम की पालकी निशान यात्रा का आयोजन किया गया | इसके अंतर्गत पंचकुइयां मंदिर चौराहा से यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि खाटू वाले श्याम,  नगर विधायक रवि शर्मा , संदीप सरावगी, बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा , भाजपा जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार  व विशिष्ठ अतिथि परनतप शर्मा,  रविकांत दुवे एवं संस्था के सभी वरिष्ठ सदस्य  संजय अग्रवाल हरियाणा वाले, रामनारायण अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, कुमार विपिन अग्रवाल,  अनिल जायसवाल,चंचल कौशिक, रिंकू परिहार के द्वारा किया गया। यात्रा पंचकुइयां मंदिर से प्रारंभ होकर कोतवाली, सराफा बाजार, मानिक चौक, बड़ा बाजार, सुभासगंज,रानी महल,  गोविंद चौराहा, कचहरी चौराहा होते हुए सदर बाजार श्याम मंदिर पर बाबा श्याम की आरती एवं बाबा का जन्मदिन का केक काटकर सभी भक्तों में केक का वितरण कर यात्रा का समापन किया गया।  संस्था का उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार एवं खाटू श्याम जी की घर घर ज्योत जलाना है, जिससे बाबा श्याम अपने भक्तो के कष्ट हरे । यात्रा का स्वागत सौरव वर्मा, संदीप नाचोला, मयंक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, कमल श्याम मंडल एवं सेकड़ो भक्तों के द्वारा किया गया। यात्रा में ज्वाला सोनी, गौरव माली, राकेश अग्रवाल, उज्जवल गुप्ता, योगेश कुशवाहा, रिंकू परिहार, श्लोक सक्सेना, ,विवेक अग्रवाल पूजा कार्ड, संजय साहू जी,  महिलाओं मैं सुमन अग्रवाल, राखी  अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, वर्षा जायसवाल, वीणा  अग्रवाल, माला साहू आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *