चंद्रशेखर आज़ाद ट्रॉफी अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

JHANSI NEWS: चंद्रशेखर आज़ाद ट्रॉफी (U-12) क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ  कनिष्क सिंह (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एनडीपीएस /एफटीसी ),  अंबर राणा (न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सिविल जज, झाँसी),  नीरज खत्री (संस्थापक, शेरवुड कॉलेज),  अभिनव राय (प्रबंध निदेशक, एसआरजीआई  ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस / उपाध्यक्ष, झाँसी),  परवेज मुख्तार (प्रशासक, शेरवुड कॉलेज),  अखी दीक्षित (सचिव, स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश), श्रीमती प्रीति खत्री (प्रधानाचार्य, शेरवुड कॉलेज एवं अध्यक्ष, जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन झाँसी),  हिमांशु सोनी (सचिव, जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन झाँसी), निजामुद्दीन (संयुक्त सचिव), श्रीमती आरती वर्मा (कोषाध्यक्ष),  मोहित नरूला (इवेंट कोऑर्डिनेटर, U-12 चंद्रशेखर आज़ाद ट्रॉफी) तथा  हसीर अहमद (मीडिया मैनेजर, जिला स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन झाँसी) के करकमलों द्वारा किया गया।उद्घाटन मुकाबला एटा और मिर्जापुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एटा ने पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एटा की ओर से अमन राज ने 44 रन तथा दर्श ने 11 रन बनाए। मिर्जापुर की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए शौर्य यादव ने 3 विकेट और अंश दुबे ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केवल 13.5 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। मिर्जापुर की ओर से रंजीत मौर्य ने नाबाद 46 रन और वशिष्ठ सिंह ने नाबाद 36 रन बनाए। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच मिर्जापुर के शौर्य यादव चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *