तालाब में मिले शव की हुई पहचान, पुलिस जल्द सौंपेगी शव

FATEHPUR NEWS: बकेवर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में तालाब से बरामद शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान हिमांशु उर्फ चिनबुद पुत्र शिवशरण पाल निवासी सारी, बकेवर के रूप में हुई है।
शनिवार को गांव के तालाब से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया था। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस फतेहपुर पहुंचने पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। हिमांशु उर्फ चिनबुद एक श्रमिक था और रोजाना मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि शौच के दौरान उसका पैर फिसल जाने पर पानी से डूबने से उसकी मौत हुई है। थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि शव की पहचान हो चुकी है और इसे जल्द ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *