Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के दिलावलपुर गांव के तीन युवक सिराथू दशहरा मेला देखने गए थे जहां कुछ युवक उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे , पीड़ित द्वारा पीछा करने पर युवक उनके साथ मारपीट कर रेल की पटरी पर लिटा दिया , किसी तरह युवकों के चंगुल से बचकर पीड़ित सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली के दिलावलपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र जगतपाल ने रविवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीती रात वह अपने चचेरे भाई मनोज कुमार व बृजेश कुमार के साथ सिराथू दशहरा मेला देखने गए थे , रोहित का आरोप है कि वहां पर कुछ लड़के उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे जिसका विरोध करने पर युवक मारपीट कर जान से मारने की नियत से रेल की पटरी की लिटा दिया लेकिन ट्रेन न आने पर किसी तरह बचकर सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।