Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, बोले—अधिकारियों को शायद किसी हादसे का इंतज़ार है
KAUSHAMBI NEWS: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नम्बर 14 में विद्युत विभाग की लापरवाही से लोग रोज़ जान जोखिम में डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। वार्ड में आज तक बिजली के खंभे नहीं लगाए गए हैं। मजबूरी में उपभोक्ता लकड़ी के डंडों से बिजली जोड़कर अपने घरों में सप्लाई ले रहे हैं। यह असुरक्षित तरीका किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र मौर्य ने बताया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, काम शुरू नहीं हुआ।बिजलीउपभोक्ता पंकज ने कहा कि “विभागीय अधिकारी सुनने को तैयार ही नहीं हैं। शिकायत करने पर फोटो खींच लेते हैं, लेकिन समस्या वहीं की वहीं है।”वहीं राकेश मौर्य ने कहा कि “जब तक खंभे नहीं लगाए जाएंगे, तब तक दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। विभाग को शायद किसी बड़ी घटना का इंतज़ार है।”मनीष मौर्य ने कहा कि “हमारे वार्ड में अधिकारी सिर्फ दिखावे की जांच करते हैं। वर्षों से लोग परेशान हैं, लेकिन न खंभे लगाए गए न तार बदले गए। अगर किसी की जान गई तो उसकी ज़िम्मेदारी विभाग की होगी।”
ग्रामीणों का कहना है कि बरसात और तेज हवाओं में कई बार तार टूट चुके हैं, मगर विभाग को इसकी कोई परवाह नहीं। लोग डर के साए में जी रहे हैं।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच करवाई जाए और सुरक्षित बिजली व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा वार्ड के लोग सामूहिक रूप से धरना और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।